फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 34 सरकारी विभाग टैक्स जमा करने में कर रहे आनाकानी

Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका क्षेत्र में कर जमा करने में 34 सरकारी विभाग आनाकानी कर रहे हैं। इन विभागों पर पालिका का 1.42 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सबसे अधिक 18.37 लाख रुपये मुंसिफ कार्यालय व बीएसएनएल पर 14.58 लाख रुपये जल-गृह कर का बकाया है। करीब आठ साल से इन विभागों ने बकाया कर पालिका में जमा नही किया है। पालिका कर्मियों ने कई बार विभागों को नोटिस जारी किए लेकिन इसके बाद विभाग कर की धनराशि को जमा नही कर रहे है।
विज्ञापन

शहर में जलकर-गृहकर बकाए पर नगर पालिका आम आदमी को नोटिस थमा देती है। वहीं सरकारी विभागों में कर की बकाया धनराशि बसूलने में नगर पालिका बेबस है। 34 विभागों पर पालिका का 1.42 करोड़ रुपया 2016 से बकाया है। करीब आठ साल से इन विभागों ने बकाया टेक्स जमा नही किया। विभाग में तैनात शासन से धनराशि मिलने के बाद कर को जमा करने का हवाला दे देते हैं।
इसमें सबसे अधिक 18.37 लाख रुपये मुंसिफ कार्यालय व बीएसएनएल पर है 14.58 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। अन्य सरकारी विभागों ने अपना कर पलिका में जमा नही किया है। पालिका ने पूर्व में कर जमा करने के लिए विज्ञापन भी जारी किए। वहीं तिथियां निर्धारित कर वार्डों में कर जमा करने के लिए कैंप लगाए। इसके बाद भी विभाग कर जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये विभाग हैं पालिका के बकाएदार
विभाग - कर बकाया धनराशि
मुंसिफ कार्यालय - 18.37 लाख
बीएसएनएल-14.58 लाख
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर - 7.58 लाख
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय -6.60 लाख
आवासीय परिसर दूर संचार कालोनी 6.02 लाख
विनयमित क्षेत्र एसडीएम 3.7 लाख
सहायक अभियंता लघु सिचाई 9.27 लाख
सचिव क्षेत्रीय सहकारी समिति 6.40 लाख
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी 4.25 लाख
अग्नि शमन कार्यालय 2.29 लाख
विश्व बैंक कॉलोनी 3.39 लाख
अधिशाषी अभियंता विश्व बैंक 4.48 लाख सहित अन्य विभाग शामिल हैं।



गृहकर व जलकर जमा नही करने वाले विभागों को पूर्व में प्रतिवर्ष नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद भी विभाग कर जमा करने में उदासीन हैं। इन विभागों पर बकाया कर वसूल करने की रणनीति बनाई जा रही है। - पूजा श्रीवास्तव , ईओ नगर पालिका परिषद कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें