शहर में अर्जुन नगर, बेलनगंज, सिकंदरा, राजपुर चुंगी, आवास विकास कॉलोनी, कैंट, कमला नगर हॉटस्पॉट हैं जबकि देहात में रायभा, शिकोहाबाद, एत्मादपुर, अछनेरा, कुंडौल हॉटस्पॉट बन गए हैं। जिले में अब तक कुल 36840 मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में संक्रमण दर 1.80% है। कुल 466 मरीजों की मौत हो चुकी है।
24819 ने लगवाई बूस्टर डोज
आगरा के 165 केंद्रों पर रविवार को 28,568 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें से सबसे ज्यादा 24,819 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 584 लोगों को पहली, 2655 को दूसरी डोज लगी है। 12 से 14 साल तक के 129 बच्चों ने पहली खुराक और 122 ने दूसरी खुराक लगवाई है। 15 से 17 साल तक के 44 किशोर-किशोरियों ने टीके की पहली डोज और 215 ने दूसरी खुराक लगवाई है।