मथुरा जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से शैक्षिक सत्र 2004-05 की बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 33 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआईटी की ओर से फर्जी शिक्षकों की सूची जारी की गई थी।
पिछले साल एसआईटी ने 4704 बीएड डिग्रीधारकों की सूची जारी की थी, जिनका नाम डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा के शैक्षिक सत्र 2004-05 में फर्जी और टेंपर्ड डिग्री हासिल करने वालों के रूप में दर्ज था।
जिला स्तर पर की गई जांच के दौरान इस सूची में से 59 नाम ऐसे सामने आए, जो बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे। इनमें 33 की डिग्री फर्जी और 26 की डिग्री में छेड़छाड़ की गई थी