फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में दीपावली मनाएंगे 3216 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोशनी के पर्व दीपावली पर 3216 घरों में अंधेरा रहेगा। बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण इन घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। इस बार यहां रहने वाले परिवार अंधेरे में ही दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन

नगर में दीपावली पर कटिया डालकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमें बनाईं गईं हैं। वहीं, बिजली विभाग बकाया बिल वसूलने के लिए अभियान चला रहा है। विभाग का उपभोक्ताओं पर 1.5 अरब रुपया बकाया चल रहा है। अभियान में पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। बकाया बिल जमा नहीं होने पर जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत 3216 घरों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
बिल जमा करने का नोटिस जारी होने के बाद भी संबंधित उपभोक्ताओं ने 26 अक्तूबर की शाम तक बकाया बिल जमा नहीं कराए हैं। कनेक्शन कटा होने के कारण इस बार 3216 परिवार अंधेरे में दीपावली का त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन

---
47.32 लाख वसूलने को नोटिस जारी
विभाग ने बिजली चोरी मिलने पर इस बार 363 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। इन उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली चोरी मिलने पर बकाया बिल के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। इन उपभोक्ताओं से 47.32 लाख रुपये वसूलने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
---
बकाया वसूली को जारी होगी आरसी
बिजली विभाग ने 363 उपभोक्ताओं को 47.32 रुपया जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में बिल जमा नहीं करने पर बकाया वसूल करने के लिए आरसी जारी करने की चेतावनी दी है। विभाग तहसील के माध्यम से बकाया बिल की वसूली कराएगा।
----
वर्जन-
दीपावली पर कटिया से चोरी रोकने के लिए 22 विशेष टीमें काम करेंगी। जिन घरों के बकाए पर कनेक्शन काटे गए हैं, वह घर टीमों केे निशाने पर होंगे। कटिया से चोरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं से 20 से 50 गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

-रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें