फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमी में जा रहे दो भाईयों की भी सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक जगह पर सड़क हादसे में मृतक के घर गमी में फिरने आ रहे दो रिश्तेदारों की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवारों कोहराम मचा हुआ है। जबकि अन्य हादसों में तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि संदीप (18) पुत्र भानुप्रताप निवासी अमरपुर अपने साथी धर्मवीर के साथ अमांपुर से दावत खाकर आ रहा था। मार्ग में पुलिया के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि धर्मवीर घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने धर्मवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप की मौत की खबर परिजनों को दी।
संदीप की मौत पर गमी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार मुकेश (30) पुत्र भूदेव निवासी गढ़िया मिरहची एटा अपने ममेरे भाई पप्पू (50) पुत्र गौड़ सिंह निवासी तबालपुर के साथ बाइक से जा रहे थे। तबालपुर से निकते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई और पप्पू गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक पर सवार अमित निवासी मोहल्ला अंबेडकर निवासी मिरहची व रविंद्र निवासी गिलौनी फिरोजाबाद भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पप्पू की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ से ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों लोगों के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
कासगंज। दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की रात्रि अमांपुर रोड पर संदीप पुत्र भानुप्रताप निवासी अमरपुर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं तबालपुर पर बाइक की टक्कर में भी मुकेश पुत्र भूदेव निवासी गढ़िया मिरहची एवं पप्पू पुत्र गौड़ सिंह निवासी तबालपुर की हादसे में मौत हो गईं। तीनों लोगों में से कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। यदि बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो हो सकता था कि जान बच जाती।

नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। सड़क हादसे में हुई तीनों मौतों में से दो युवकों की शादी हो चुकी थी। इन युवकों के नौ बच्चे हैं। हादसे में मृतक मुकेश के तीन पुत्री हरेंद्री, बबली, अंजली व पुत्र बंटी व रितिक हैं, वहीं दूसरे मृतक पप्पू के एक पुत्री रचना और तीन पुत्र राज कुमार, राहुल और हृदेश हैं। उनकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
तनिक मेरे लला को मुंह तो दिखाए देओ
कासगंज। सड़क हादसे में हुई मुकेश की मौत के बाद जिला चिकित्सालय पहुंची उसकी बूढ़ी मां भगवान देवी का रो रो कर बुरा हाल था। वह अपने परिजनों से कह रही थी कि निक मेरे लला को मुंह तो दिखाए देओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें