फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस बहाली से पहले समझौते को तैयार नहीं गल्ला व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रशासन द्वारा दो गल्ला कारोबारियों का लाइसेंस निलंबित करने के बाद व्यापारी आंदोलन की राह पर हैं। गल्ला व्यापारियों ने आढ़त बंद कर हड़ताल कर दी है जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ रहीं हैं। मंगलवार को भी व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ललित कुमार ने दो गल्ला व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके बाद से व्यापारियों में उबाल है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए गल्ला कारोबारियों में उबाल है। कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए कारोबारियों ने गल्ला व्यापार ठप कर दिया है। गल्ला व्यापारी लाइसेंस बहाली से पहले किसी समझौते को तैयार नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने मनमाने ढंग से कार्रवाई की है जो पूरी तरह गलत है। गल्ला व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता का कहना है कि गल्ला व्यवसायियों का उत्पीड़न किया गया है। लाइसेंस हर हाल में बहाल होने चाहिए। व्यापारी किशन चंद्र गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों का लाइसेंस जब तक बहाल नहीं किया जाएगा तब तक गल्ला की खरीद नहीं करेंगे।
लाइसेंस बहाली की मांग को लेकर अभी तक कोई व्यापारी नहीं आया है। यदि कोई आता है तो जांच कराकर लाइसेंस बहाली पर विचार किया जाएगा, लेकिन किसी हाल में मनमानी नहीं होने दी जाएगी। ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें