फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक घुस गई। हादसे में पति की मौत हो गई, पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों एवं सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


राजकुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी बोडर थाना बोड़ा जिला फतेहपुर शनिवार को प्रात: आठ बजे बाइक से अपनी पत्नी बेबी, पुत्री शिवानी, पुत्र मुकुल के साथ आगरा से नोएडा जा रहे थे।

थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के निकट खराब खड़े ट्रक में बाइक पीछे से भिड़ गई। इसमें राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे के कर्मचारी व सुरीर पुलिस भी पहुंच गई। घायल बेबी, शिवानी एवं मुकुल को एंबुलेंस से मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरीर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें