फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के 17.86 लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

विज्ञापन
डैमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। जिले के 17.86 लाख मतदाता गुरुवार को भाग्यविधाता बनेंगे। देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मंदिर (संसद) में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध कर लिए गए हैं। जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण में गुरुवार को मतदान होना है। जिले के 17.86 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 970318 पुरुष और 815660 महिला मतदाताओं के साथ 209 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

2981341 आबादी वाले इस जनपद के सांसद बनने के लिए इस बार 13 उम्मीदवार लाइन में हैं। मतदान के लिए जनपद में 1104 मतदेय स्थलों पर 2014 बूथ बनाए गए हैं। यहां प्रात: सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाम छह बजे या फिर इस वक्त तक बूथ पर लगी लाइन में लग चुके मतदाता के मतदान तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 25 कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। तीन हजार सिविल पुलिस और 4 हजार होमगार्ड भी केंद्रों पर तैनात हैं।

किसी प्रकार कहीं उपद्रव न हो, इसके लिए जनपद को 218 सेक्टर और 35 जोनल मजिस्ट्रेट निरंतर निगरानी में तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन


मतदान के लिए सुरक्षा घेरा
- केंद्रीय सुरक्षा बल की 25 कंपनियां
- 3000 सिविल पुलिस के जवान
- 4000 होमगार्ड
- पीएसी की छह कंपनियां
- 60 प्रतिशत बूथ केंद्रीय बल के घेरे में
- 218 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 35 जोनल मजिस्ट्रेट
जिले में मतदाताओं की संख्या-1786187
पुरुष मतदाता -970318
महिला मतदाता -815660
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें