मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र में 19139 मतदाताओं को पहली वार मतदान का मौका मिलने जा रहा है। यह मतदाता 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इन्हें पिछले दिनों चले निर्वाचक नामावलियों में नाम बढ़वाने के दौरान मतदाता बनने का मौका मिला था।
इसमें सबसे अधिक मतदाता मथुरा विधानसभा क्षेत्र से हैं। आज 18 अप्रैल को ये 19 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें से अनेक मतदाता शिक्षा के लिए जनपद से बाहर होने के बावजूद मतदान के लिए मथुरा अपने घर आ चुके हैं। गौरतलब रहे कि पिछले लोकसभा चुनावों से अबतक पांच साल के दौरान मतदाताओं की संख्या में 1.10 लाख का इजाफा हुआ है। इसमें 19139 युवा मतदाता भी शामिल हैं।