फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रण में दिग्गजों के साथ नए योद्धा भी मैदान में

विज्ञापन
leader - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र के सियासी रण में पुराने दिग्गजों के साथ नए योद्ध भी सियासी सूरमाओं के सामने मैदान में डटे हैं। फैसला कुछ भी हो लेकिन एक दूसरे को पटखनी देने के लिए सियासी जंग का ऐलान कर दिया है। छोटे दलों के अलावा निर्दलियों में भी माननीय बनने की भी ललक है। नए चेहरे समाजसेवा को धुरी बना रहे हैं तो बड़े राजनीतिक दल अपनी-अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। एटा संसदीय क्षेत्र से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक नजर में प्रस्तुत है अजय झंवर की रिपोर्ट।
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए एटा संसदीय क्षेत्र से 17 आवेदकों ने मैदान में उतरने को दावेदारी की। नामांकन जांच प्रक्रिया में दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए। इसके बाद मैदान में 15 प्रत्याशी रह गए। सोमवार को नाम वापसी प्रक्रिया में निर्दलीय प्रत्याशी किशन कुमार ने नाम वापस ले लिया। अब मैदान में 14 प्रत्याशी रह गए हैं।

प्रत्याशी का नाम- राजवीर सिंह
पार्टी का नाम- भारतीय जनता पार्टी
निवास स्थान- गांव मढ़ौली, अतरौली जनपद अलीगढ़।
शिक्षा- एमए, एलएलबी।
सियासी इतिहास- पिता कल्याण सिंह यूपी के पूर्व सीएम, मौजूदा राजस्थान के राज्यपाल। पिता-पुत्र की भाजपा में मजबूत पकड़। मौजूदा सांसद हैं। वर्ष 2003 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बने। वर्ष 2014 में एटा के सांसद चुने गए। पिता कल्याण सिंह भी 2009 में सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी का नाम- देवेंद्र सिंह यादव
पार्टी का नाम- समाजवादी पार्टी
निवास स्थान- ग्राम अल्लीपुर बरबारा, कासगंज।
शिक्षा- एमए, पीएचडी
सियासी इतिहास- ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक की राजनीति में सक्रिय रहे। वर्ष 1999 एवं वर्ष 2004 में एटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इससे पूर्व वह पटियाली से विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 एवं वर्ष 2014 में भी वह लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
प्रत्याशी का नाम- सूरज सिंह शाक्य
पार्टी का नाम- जन अधिकार पार्टी (कांग्रेस समर्थित)
निवास स्थान- ग्राम खिरिया पोस्ट खिरिया, जिला कासगंज।
शिक्षा- एमए, एमकॉम, एलएलबी।
सियासी इतिहास- पिता प्यारे लाल सकीट विधानसभा क्षेत्र से 1974 से जन संघ और 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीते। सूरज सिंह 1991, 1993, 2002 में सकीट विधानसभा से विधायक रहे हैं। 1991 और 2002 में मंत्री बने। वह राजनीति में लगातार सक्रिय हैं।
प्रत्याशी का नाम- पार्वती नंदन
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी
निवास स्थान- सी33. वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली।
शिक्षा- एमए अंग्रेजी।
सियासी इतिहास- भारतीय जन जन पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एटा लोकसभा क्षेत्र से 4 बार सांसद रहे, महादीपक शाक्य के चुनाव प्रभारी रहे हैं। पिता हीरा लाल सोरों नगरपालिका के अध्यक्ष पद का 1970 और 1977 में चुनाव जीते।
प्रत्याशी का नाम- अतर सिंह
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
निवास स्थान- ग्राम हीरापुर, तहसील पटियाली, जिला कासगंज।
शिक्षा- बीएससी, बीटीसी, बीएड।
सियासी इतिहास- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक। सेवाकाल के दौरान शिक्षक राजनीति में सक्रिय।
प्रत्याशी का नाम- हरिओम
पार्टी का नाम- निर्दलीय
निवास स्थान- ग्राम अल्लीपुर बरबारा, तहसील व जिला कासगंज।
शिक्षा- एमए एग्रीकल्चर।
सियासी इतिहास- समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच सेवा करना।
प्रत्याशी का नाम- अनुज कुमार
पार्टी का नाम- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी।
निवास स्थान- ग्राम मेहनी, जिला एटा।
शिक्षा- एमए राजनीति शास्त्र।
सियासी इतिहास- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष। वर्ष 1990 में सपा की सक्रिय राजनीति की।
प्रत्याशी का नाम- नरेश चंद्र
पार्टी का नाम- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी।
निवास स्थान- दुर्गा कॉलोनी, कासगंज।
शिक्षा- एमकॉम।
सियासी इतिहास- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी में रहकर समाजसेवा।
प्रत्याशी का नाम- आनंद प्रकाश सिंह
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी
निवास स्थान- शांतिनगर एटा।
शिक्षा- एमएससी।
सियासी इतिहास- राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष। वर्ष 2011 से राजनीति में सक्रिय।

प्रत्याशी का नाम- सत्येंद्र कुमार पंडा
पार्टी का नाम- निर्दलीय
निवास स्थान- मोहल्ला भूतेश्वर, कासगंज।
शिक्षा- बीए।
सियासी इतिहास- वर्ष 2007 में बसपा विधायक अजय यादव के प्रतिनिधि रहे। कांग्रेस सपा में भी राजनीति की।
प्रत्याशी का नाम- इंद्र पाल
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय सूर्यप्रकाश पार्टी।
निवास स्थान- ग्राम मीसाखुर्द, जलेसर, एटा।
शिक्षा- हाईस्कूल फेल।
सियासी इतिहास- राष्ट्रीय सूर्यप्रकाश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बीजेपी से गठबंधन के प्रयासरत रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रत्याशी का नाम- भरत सिंह
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय क्रांति पार्टी।
निवास स्थान- गांव नाथपुर, कासगंज।
शिक्षा- बीए।
सियासी इतिहास- राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव। वर्ष 2005 से 2011 तक ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष रहे।

प्रत्याशी का नाम- डा. रश्मि यादव
पार्टी का नाम- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया।
निवास स्थान- यादव नगर, एटा।
शिक्षा- हिंदी, समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र से परास्नातक, बीएड, पीएचडी।
सियासी इतिहास- वर्ष 2009 से 2014 तक राजस्थान राज्य महिला आयोग की सलाहकार व अनुरुद्ध सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव रहते हुए सरकार को कई सुझाव देकर समाज सेवा के काम किए।
विज्ञापन

प्रत्याशी का नाम- अशोक कुमार
पार्टी का नाम- निर्दलीय
निवास स्थान- ग्राव शिवसिंहपुर, एटा।
शिक्षा- बीए।
सियासी इतिहास- समाज सेवा के माध्यम से लोगों की सेवा करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें