फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मरे सैकड़ों मुर्गों को हाईवे किनारे फेंक गया गाड़ी चालक

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। शुक्रवार की रात फरह हाईवे पर ब्लाक के निकट मुर्गों से भरी मेटाडोर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेटाडोर में लदे सैकड़ों मुर्गा मर गए। मौका देख कर चालक मरे मुर्गों को हाईवे किनारे फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद रोड से गुजर रहे कई लोग मरे और जिंदा मुर्गों को उठाकर ले गए। इसके बाद भी सैकड़ों मरे मुर्गे हाईवे किनारे पड़े रहे। इनसे उठ रही दुर्गंध से हर कोई परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे से तमाम अधिकारी गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ियां भी निकलती हैं, इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। लोगों ने प्रशासन से मरे मुर्गों को कस्बे से दूर फेंकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें