फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम के आगे विद्युत बॉक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। होलीगट अंदर मुख्य मार्ग से लेकर संकरी गलियों में चल रहे भूमिगत विद्युतीकरण के कार्य से स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ज्वैलरी के शोरूम के आगे लगाए गए विद्युत के बॉक्स को लेकर रविवार को व्यापारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


उनका काम कर रहे कर्मचारियों से विवाद भी हुआ। इससे गुस्साए व्यापारियों ने काम रुकवा कर मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद विद्युत बाक्स को कुछ दूरी पर स्थापित किया गया।

मथुरा में होलीगेट के अंदर का मार्ग संकरा और भीड़भाड़ वाला हैै। वहीं, यहां विद्युत बाक्स लगाने के बाद मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है इससे लोगों व व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को छत्ता बाजार में कार्य के दौरान यहां विरोध की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


व्यापारी सुरेश चौधरी, अजय चतुर्वेदी, दिलीप गर्ग, राकेश चौरसिया, दिनेशचंद्र, पवन बंसल, गोरव कृष्ण और रीतेश सर्राफ, योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विद्युतीकरण के कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही है। ज्वैलरी के शोरूम के आगे विद्युत बाक्स लगाने के बाद कर्मचारियों ने उखड़े पत्थरों को सही ढंग से नहीं लगाया।

इसे लेकर व्यापारियों ने विरोध किया और काम को रुकवा दिया। व्यापारियों ने सड़क पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ और विद्युत बाक्स को कुछ दूरी पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें