फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली श्मशान घाट की खराब गुणवता पर नप गए चीफ इंजीनियर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। केसीघाट वृंदावन में तैयार ईको फ्रेंडली श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर शासन ने विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण कर दिया है। यहां घटिया निर्माण की रिपोर्ट आवास विकास के अभियंता ने शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


वृंदावन में तीर्थ विकास परिषद की पहल पर अवस्थापना निधि के अंतर्गत 3.35 करोड़ की लागत से श्मशान स्थल का निर्माण किया जा रहा है। ईको फ्रेंडली श्मशान घाट के रूप में विकसित होने पर यहां सामान्य लकड़ी के स्थान पर गाय के गोबर से बनी लकड़ी के प्रयोग किया जाएगा। कार्यदायी संस्था के रूप में इसका निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण को सौंपा गया था।

लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए यहां घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया। इसकी रिपोर्ट तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के निर्देश पर आवास विकास के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने निरीक्षण रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


शासन ने इस रिपोर्ट के आधार पर विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता अमर प्रताप सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। इनके स्थान पर मुजफ्फर नगर से मुख्य अभियंता सत्यापाल सिंह तथा प्रयागराज प्राधिकरण से धीरेंद्र वाजपेयी अधिशासी अभियंता के पद पर मथुरा आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें