जलेसर। बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
गांव मोजमपुर निवासी कालीचरन पुत्र सूबेदार सिंह यादव रविवार सुबह बारिश के दौरान खेत में खड़ी फसल की हालत देखने गया था। इस दौरान तेज बारिश और बिजली कड़कने से वह पेड़ के नीचे छिप गया। तभी तेज आवाज के साथ बिजली किसान पर गिर पड़ी।
बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने किसान को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र किसान के परिजनों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।