फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कमजोर न समझें बेटियां, जवाब देना सीखें

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत राया बाल मंदिर में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि बेटियां कहीं कमजोर नहीं हैं। अगर कहीं भी कुछ गलत हो तो तत्काल जवाब दें। पुलिस को बताएं। घरवालों को सूचित करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नर्मदा देवी अग्रवाल ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति अमर उजाला की पहल सराहनीय है। यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगर कुछ गलत हो रहा हो तो डरें नहीं उसका डटकर सामना करें। सरकार महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना थाना स्तर पर पुलिस के दस्तों का गठन किया है सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बना आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सभी को नारी सम्मान और गरिमा की शपथ दिलाई गई। निशा पांडेय भावना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुनीता,अंशु अग्रवाल, ब्रजलता वर्मा, अंबिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें