फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरायी नीलगाय

विज्ञापन
Bande bharat train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की गति को नीलगायों ने ब्रेक लगा दिया। आधा दर्जन से अधिक नीलगाय सेमी हाई स्पीड ट्रेन से टकरा गए। ट्रेन में नीलगाय के फंसने से ट्रेन खड़ी हो गयी। करीब आधा घंटे बाद नीलगाय के अवशेषों को निकाला गया तब ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान इस ट्रेन के अलावा आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


वाराणसी से चलकर नईदिल्ली जा रही 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार देरसायं 7.37 बजे करीब कानपुर रेलखंड पर कंचौसी स्टेशन के पास किलोमीटर नंबर 1065/6-13 के बीच पहुंची, तभी रेलट्रैक पर नीलगायों का झुंड आ गया। आठ नीलगायों की कटकर मौत हो गई।

वहीं ट्रेन में नीलगायों के अवशेष फंस जाने से ट्रेन खड़ी हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों के निर्देश पर पीछे ही आ रहीं अन्य ट्रेनों को जहां का तहां रोका गया। ट्रेन में चल रहे स्टाफ व पीडब्ल्यूडी स्टाफ ने नीलगायों के अवशेेेषों को ट्रैक से हटाया। तब 8.04 बजे ट्रेन को जांच के उपरांत चलया गया। इस बीच सियालदा-अजमेर एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, हाबड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें