फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में 32 बसें और शामिल होंगी

विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 32 नई बसें शामिल होंगी। विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। डिपो में शामिल होने वाली बसों को लोकल रूटों के साथ ही लंबे मार्ग पर चलाने की योजना है। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। अब रोडवेज के बेड़े में 93 बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज के मैनपुरी डिपो के बेडे़े में 61 बसें हैं। विभाग ने बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिले के कई मार्गों पर अभी भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। विभाग के बसें बढ़ाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने मैनपुरी डिपो के लिए 32 नई बसें देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग को सूचना दी गई है।

नई बसें मिलने के बाद अब रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 93 हो जाएगी। नई बसों को लोकल रूटों के साथ ही लंबे रूटों पर भी चलाया जाएगा। अधिक यात्री निकलने वाले कई रूटों पर अभी बसों की संख्या सवारियों के हिसाब से बहुत कम है।
विज्ञापन


डिपो के बेड़े में अब 93 बसें हो जाएंगी। नई मिलने वाली 32 बसों को लोकल और लंबे रूटों पर चलाने की योजना है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही विभाग को राजस्व में वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन

हरीदास, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें