फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशु पकड़ो अभियान के नाम पर खानापूर्ति

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम प्रशासन द्वारा तीर्थनगरी में चलाए जा रहे आवारा पशु पकड़ो अभियान के नाम पर खानापूर्ति की जो रही है। जब नगर के परिक्रमा मार्ग में दो नंदी आपस में भिड़ गए। नंदीयों की आपसी भिड़ंत में दिल्ली के श्रद्धालु चोटिल हो गए। जबकि उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी नगर निगम प्रशासन के आवारा पशु पकड़ो अभियान पर प्रश्नचिन्ह लगाया।
विज्ञापन


रविवार शाम परिक्रमा मार्ग में नंदी अचानक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों नंदीयों में तेज भिड़ंत होने लगी। लड़ रहे नंदीयों की चपेट में आकर वहां से गुजर रहा परिक्रमार्थी विवेक चोटिल हो गए। लोगों ने सड़क पर लड़ रहे दोनों नंदियों को बमुश्किल अलग किया।

स्थानीय निवासी श्याम चतुुर्वेदी, रमेशचंद्र शास्त्री, विनोद, नारायण शास्त्री का कहना है कि आए दिन नंदियों की लड़ाई होती रहती है। नगर निगम के कर्मचारी आवारा पशुओं के पकड़ने के नाम केवल दुधारू गायों को पकड़कर ले जाते है। उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों में आवारा पशुओं को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें