फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। दो अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क हादसे हुए इनमें पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

सोरों मेला देखकर वापस आ रहे मनीष पुत्र दक्ष यादव निवासी दुर्गा कालोनी एवं उसका मित्र सुशील निवासी आवास विकास कालोनी वापस आ रहे थे। गोरहा के समीप उनकी बाइक में लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी जिससे दोनों ही घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मूलचंद्र (26) पुत्र रामप्रसाद निवासी कासिमपुर ई-रिक्शा चलाता है। वह गांव के ही गिरंद पुत्र सियाराम के साथ साइकिल से अपने गांव जा रहा था। जब वह चांडी रोड पर नगला चीटा के समीप पहुंचा तो उसकी साइकिल बाइक से टकरा गई। जिससे मूलचंद्र, गिरंद एवं बाइक सवार मोहरपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी रामपुर तीनों ही घायल हो गए। हादसे पर लोग एकत्रित हो गए। तीनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मूलचंद्र व मोहरपाल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें