फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर नहर में पानी नहीं होने से फसलें सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-भोगांव। तहसील क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई का प्रमुख साधन बेवर नहर है। नहर में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है। बेबर ब्रांच की नहर भोगांव क्षेत्र के नहर किनारे के नगला बन, जलालपुर, देवीपुर, आलीपुर पट्टी, मानिकपुर, संतोषपुर, रजवाना, नगला कुआं, सुलखनपुर, हिमायूंपुर, बरहट, नगरिया, रकरी सहित दर्जनों गांवों में स्थित कृषि भूमि की सिंचाई का एक मात्र माध्यम है। इन दिनों फसल के लिए पानी की जरूरत है। नहर में पानी नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


किसान मुनीश कुमार का कहना है नहर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। पानी न आने से फसलें खराब हो जाती हैं। घनश्याम मिश्रा का कहना है खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को पानी के अभाव में बहुत नुकसान हो रहा है। राजाराम का कहना है अधिकारियों की लापरवाही से अक्सर फसलों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। नौशाद अली का कहना है सिंचाई के लिए किसानों का तो नहर ही एक मात्र सहारा है। समय से पानी न मिलने से फसल खराब होने की चिंता सता रही है। किसानों ने डीएम से नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें