फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में मक्खी के आकार का ब्लूटूथ लगाकर नकल कर रहा परीक्षार्थी पकड़ा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी। एमएनटी इंटर कालेज में एक अभ्यर्थी कान में मक्खी के आकार का ब्लूटूथ लगाकर नकल करते हुए पकड़ा गया। साल्वर गैंग के लोगों ने ही ट्रांसमीटर फिट किया था। सचल दल ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जा रही इस परीक्षा के लिए मथुरा में 14 सेंटर बनाए गए हैं। 22 और 23 दिसंबर को परीक्षा कराई जा रही। पहले दिन शनिवार को गोवर्धन रोड पर स्थित एमएनटी इंटर कालेज में परीक्षा चल रही थी। इस सेंटर के कक्ष संख्या 4 से सचल दल ने महावन निवासी कृष्णकांत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परीक्षार्थी ने कान में मक्खी के बराबर आकार का ब्लूटूथ लगाया हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद सचल दल एक्टिव हुआ। इस परीक्षार्थी के कपड़ों में ट्रांसमीटर फिट किया गया था। कॉपर वायरिंग भी लगी थी। परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद ही वह पकड़ में आ गया। हालांकि अभी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन माना जा रहा है कि कई दूसरे सेंटरों पर भी इस तरह से नकल की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें