फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकियों पर लटके ताले, जनता की सुरक्षा पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों पर स्थापित पुलिस चौकियों पर फोर्स के अभाव में ताले लटके हुए हैं। खासकर आपराधिक घटनाओं वाली और संवेदनशील जगहों पर बनी चौकियों पर पुलिसकर्मी नहीं होने से लोगों को कोई सुरक्षा ही नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन अति संवेदनशील, औद्योगिक आस्थानों के अतिरिक्त आपराधिक वारदात बहुल इलाकों में जन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। सर्दी की दस्तक के साथ ही इन पुलिस चौकियां में से अधिकांश चौकियों पर सुबह से शाम तक ताले लटके हैं। ऐसे में अचानक होने वाली किसी आपराधिक वारदात के दौरान जन सामान्य की सुरक्षा को गंभीर खतरे का कारण बन सकती है।



औद्योगिक आस्थान स्थित अति संवेदनशील चौकी की स्थापना पूर्व में हुई कई गंभीर घटनाओं के बाद सुरक्षा के लिहाज से हुई। लेकिन इस पुलिस चौकी पर शनिवार को लगभग 1:25 बजे ताले लटके मिले। कई बार फरियादी गए लेकिन उन्हें चौकी पर ताला ही मिला।
विज्ञापन




सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित इस चौकी की स्थापना का मूल उद्देश्य भी राहगीरों के साथ होने वाली लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाना था। लेकिन लगभग 1:10 बजे यह पुलिस चौकी भी सुनसान पड़ी थी।


नक्कारची टोला स्थित पुलिस चौकी मिश्रित आबादी क्षेत्र में है। गली बौहरान एवं मंडी क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बनी यह पुलिस चौकी पर भी शनिवार की दोपहर करीब 2:20 बजे ताले लटके थे।

चौराहा नालबंदान के समीप स्थित मुहम्मदपुर पुलिस चौकी की निगरानी में आधे से ज्यादा सदर बाजार, राजा दाल मिल एवं बगिया अति संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा का जिम्मा है। लेकिन यहां भी दोपहर करीब 2.30 बजे ताले लटके मिले। हालांकि एक होमगार्ड जवान चौकी से थोड़ा हटकर खड़ा दिखाई दिया।

पुलिसकर्मियों की कमी के चलते चौकियों पर पुलिस तैनाती में दिक्कत आ रही है। वहीं कई बार गश्त के कारण भी चौकी पर पुलिसकर्मी नहीं दिखते हैं। फिर भी सही मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें