फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्दी के साथ ही बढ़े मरीज, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्थमा, बुखार और ब्लड प्रेशर लो होने से तीन मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सर्दी से पीड़ित होकर 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में जिले में अस्थमा, ब्लड प्रेशर और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ चली है।
विज्ञापन


रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां करीब 21 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें से 14 मरीज सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित थे। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला शीशिया निवासी हरपाल सिंह की 85 वर्षीय पत्नी रामप्यारी का शनिवार की रात अचानक ब्लड प्रेशर लो हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रामप्यारी की मौत हो गई।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव रामपीछा निवासी तेज सिंह (65) को रविवार को अचानक अस्थता की दिक्कत बढ़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर के आगरा रोड निवासी हाशिम के 30 वर्षीय पुत्र जमीर को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ का कहना था कि सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेशर, अस्थमा और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में बुजुर्गों का रखें ख्याल
-बुजुर्ग ऐसी जगह पर न लेटें जहां सर्द हवाएं पहुंच रही हों
-गुनगुना पानी सेवन करें
-जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
-अस्थमा और ब्लड प्रेशर के मरीज घर पर दवाइयां रखें
-गर्म कपड़े पहनें
-कमरे में जहां लेटें वहां धुआं नहीं पहुंचना चाहिए
-मच्छरों से बचाव के लिए कॉइल की जगह पर मच्छरदानी का प्रयोग करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें