फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों-ग्रामीणों के बीच जमकर हुई फायरिंग

विज्ञापन
बदमाशों-ग्रामीणों के बीच जमकर हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार की बदमाशों ने गांव भरसौली जंगल एवं नगला नरायन में जमकर तांडव मचाया। दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर थाना पुलिस रात्रि को ही मौके पर पहुंच गई। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने रविवार को जांच पड़ताल की। बदमाशों के छैमार गिरोह के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल में देर रात तीन बदमाश वैगनआर कार से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे। चोरों ने सबसे पहले करन सिंह पुत्र कल्लू सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात एवं 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद इसी गांव के मजरा नगला नरायन में पहुंच गए। यहां बदमाश ग्राम प्रधान जागन सिंह पुत्र केवल सिंह के घर में घुस गए। यहां से सोने चांदी के जेवरात एवं 16600 रुपये चोरी कर जाने लगे तभी परिवारीजन जाग गए। परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में ग्रामीण हरवीर सिंह पुत्र झम्मन सिंह निवासी नगला नरायन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल ग्रामीण को चिकित्सालय में भर्ती कराया। फायरिंग के दौरान ढोलना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि एक बदमाश को ढोलना के थाना प्रभारी व उनकी टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश की पुलिस से गुत्थम गुत्था भी हुई। घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी गवेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
बदमाशों के नाम और पहचान
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में जिला बदायूं थाना हजरतपुर के गांव गड़िया निवासी अनीस पुत्र बल्ले व जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव कंकरखेड़ा निवासी मोहब्बत पुत्र जानकी शामिल हैं। बदमाशों के कब्जे से चुराए गए 16600 रुपये एवं जेवरात बरामद किए गए हैं। वहीं फरार हुए बदमाश का नाम दानिश और ड्राइवर का नाम तनवीर बताया है।
विज्ञापन

- बदमाशों के छैमार गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। छैमार गिरोह की शाहजहांपुर एवं बदायूं इलाके में सक्रियता है। पुलिस की टीमें शाहजहांपुर, बदायूं व अन्य संभावित स्थानों पर रवाना की गईं हैं। जिससे फरार बदमाश की गिरफ्तारी की जा सके। पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। - अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें