फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर हुई माता शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र के पहले दिन शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। देवी मां के मंदिरों में भोर की पहली किरण से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के देवी मंदिरों में अल सुबह से ही दर्शन और हवन शुरू हो गए। नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। प्रथम दिन एक साथ माता शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री और माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। नगर स्थित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने के कारण मेले जैसा नजारा देखने को मिला। सभी मंदिरों के बाहर पूजा अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखीं। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर की बिक्री हुई। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

मां शैलपुत्री और माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामिग्री के साथ पहुंचने लगे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मंदिरों पर चार बजे से ही पहुंचना शुरु कर दिया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा। कचहरी रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी, संतोषी माता मंदिर, देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नगर कोटिधाम आदि मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं मंदिरों के साथ ही घरों में जवारे बो कर हवन पूजन, यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी गईं बधाइयां
नवरात्र की बधाई सोशल मीडिया पर भी खूब दी गईं। तरह-तरह के संदेश लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजे। संदेश भेजने का सिलसिला मंगलवार से ही शुरू हो गया था जो बुधवार की देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें