फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर : हंगामा, तोडफ़ोड और मारपीट

विज्ञापन
मुख्य डाकघर : हंगामा, तोडफ़ोड और मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। मुख्य डाकघर में गुरुवार को एक युवक ने कैशियर के साथ मारपीट कर दी और काउंटर के सामने लगा शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी युवक अपनी मां के साथ भाग खड़ा हुआ। पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में कैश काउंटर पर गुरुवार को कैशियर सुधांशु कार्य रहे थे। कैश जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी थी। तभी महिला अभिकर्ता अनीता गुप्ता पत्नी स्व. मनोज गुप्ता निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली देहात अपने बेटे सौरभ गुप्ता के साथ आई। सौरभ गुप्ता ने बिना लाइन के कैशियर से काम करने को कहा। इसका लाइन मेें लगे लोगों ने विरोध कर दिया। कैशियर ने लाइन से आने को कहा तो सौरभ गुप्ता ने काउंटर का शीशा तोड़कर कैशियर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान डाकघर में हड़कंप मच गया। डाकघर के कर्मचारियों ने फोन करके पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी अपनी मां को लेकर भाग गया। सौरभ गुप्ता व अन्य के खिलाफ पोस्ट मास्टर आरडी बाथम की ओर से तहरीर दी गई है। मुख्य डाक अधीक्षक एसआर दुबे ने बताया है कि डाकघर में कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकार कार्य में बाधा डाली गई है। इतना ही नहीं सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें