फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर सस्ती कार के बहाने 70 हजार लूटे

विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ओएलएक्स पर सस्ती कार देने का झांसा देकर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 70 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मिर्जापुर जनपद के थाना विध्यांचल के गांव बिजौरा निवासी रमेश चंद तिवारी पुत्र रामनारायण ने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें सस्ते दामों पर स्विफ्ट डिजायर कार बेची जा रही थी। विज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गाड़ी बेचने वाले लोगों से संपर्क किया। सस्ते दामों में गाड़ी खरीदने के लालच में गुरुवार की शाम को कोसी आ पहुंचा। उन लोगों से संपर्क किया। उनमें से एक उन्हें बाइक पर लेने के लिए शेरगढ़ रोड जा पहुंचा और गांव फालैन की तरफ ले गया। जिस स्थान पर वह उन्हें ले गया था वहां पहले से ही उसके दो साथी मौजूद थे।

जब उन्होंने उनसे गाड़ी के बारे में पूछा। एक आरोपी ने अपनी जेब से तमंचा निकाला और उसकी कनपटी पर रख दी। जब विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों उनसे 70 हजार रुपये, एक मोबाइल, पर्स एवं जरूरी कागजात को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने गांव में जाकर बताया तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें