एटा। जसरथपुर क्षेत्र निवासी युवती की मौत दम घुटने से हुई थी। इसका खुलासा शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि करने के लिए स्लाइड भी तैयार कराई है। वहीं परिजनों ने जैथरा के युवक पर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने वीडियोग्राफी में किया था। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि युवती मौत का कारण उसकी दम घुटना रहा है। वही दूसरी तरफ थाना जसरथपुर में मृतका के परिजनों ने युवक मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी जैथरा के खिलाफ कहासुनी करते हुए उसे फांसी लगाने के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इतना ही नहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जाहिर की है। जिसे लेकर चिकित्सकों ने दुष्कर्म का पता लगाने के लिए स्लाइड तैयार कराई है। बता दे कि जसरथपुर क्षेत्र निवासी एक युवती अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।