आगरा ष्में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में फार्मेसिस्ट और स्टाफ नर्स की परीक्षा में लगभग 32 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा जिले के 69 केंद्रों पर हुई थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा केंद्र आगरा में बनाए गए। परीक्षा डेढ़ घंटे की थी, जिसकी शुरूआत 11 बजे से हुई थी।
परीक्षा के लिए हर 10 केंद्रों पर सात सुपरवाइजर लगाए गए थे। दो केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों को बिना प्रिंट की उत्तर पुस्तिका मिली। शिकायत के बाद अभ्यर्थियों को दूसरी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी गईं। एक रोल नंबर के दो अभ्यर्थी मिले। जांच के बाद यह भूल सुधार करते हुए दोनों को
अलग-अलग रोल नंबर देकर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के नोडल प्रभारी एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि एक पाली में परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 32 हजार शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। ब्यूरो