मथुरा। शनिवार को हुई तेज बारिश व तेज हवा चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। तेज हवा चलने से पेड़ों की टहनियां टूट गईं। कई जगह टहनियां तारों पर टूटकर गिर र्गइं। इससे ग्रामीण व शहरी इलाकों मेें घंटों बिजली बंद रही।
शनिवार दोपहर दो बजे अचानक हुई तेज बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। तेज हवा चलने से कृष्णानगर, मोतीकुंज, राया, सौंख, चौमुहां, राया, राधाकुंड, गोवर्धन, फरह, टाउनशिप, बलदेव, महावन, गोकुल, टैंटीगांव, मांट व आसपास इलाके में तेज हवा से साथ जमकर बारिश हुई।
तेज हवा चलने से दर्जनों पेड़ों की टहनियां टट गईं और तारों पर गिर गई। इससे महोली रोड, कृष्णानगर, बालाजी पुरम, औरंगाबाद व आसपास इलाके में तार टूट गए, वहीं सौंख, मगोर्रा, पालीखेड़ा, बछगांव, नगला अक्खा, सिहोरा, तारापुर, नगला तेजा, लक्ष्मीनगर, लोहवन की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रही। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि बरसात बंद होती ही बिजली कर्मियों की टीम को क्षेत्र मेें भेजा गया। देर रात तक ज्यादातर इलाकों की बिजली चालू करा दी गई।