फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया समेत 14 के खिलाफ गैंगेस्टर में आरोपपत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 100 करोड़ की तेल चोरी के 14 आरोपियों के खिलाफ फरह पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। गैंगेस्टर की विशेष कोर्ट ने 14 आरोपियों को 11 सितंबर को हाजिर होने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम में रिफाइनरी की जालंधर जा रही पाइप लाइन में 18 फरवरी 2017 को सेंध लगाकर 100 करोड़ रुपये की तेल चोरी हुई थी। तेल माफिया मनोज गोयल और उनके गुर्गों पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तारी की थी।

तेल माफिया समेत 14 पर गैंगेस्टर एक्ट लगाई गई थी। गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना कर रही फरह पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तेल माफिया मनोज गोयल, रोहित गोयल, रामहरि, तरविंदर सिंह, कुलदीप पाठक, रवि, कृष्णा, देवो उर्फ देवेंद्र, सुरेश ठाकुर, विष्णु, गोपाल, सुजीत प्रधान, रवि उर्फ बिद्दी, गहमा के खिलाफ गैंगेस्टर की विशेष कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 11 सितंबर को सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें