फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। बटेश्वर रोड स्थित लाछपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया।

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव लाछपुर निवासी प्रमोद (50) के परिवार में गुरुवार रात किसी बात पर कलह हो गई। परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद क्षुब्ध प्रमोद ने घर से बाहर पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि प्रमोद के पुत्र ने बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था। जिसे चुकाने में असमर्थ था। बताया जाता है कि गुरुवार को अमीन वसूली के लिए आया था। उसके जाने के बाद पिता-पुत्र में विवाद हुआ, जिससे घर में कलह हो गई। इससे क्षुब्ध प्रमोद ने रात में फांसी लगा ली। थाना पुलिस का कहना है कि प्रमोद ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर इत्तफाकिया दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें