फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में अचानक पाइरेक्सिया बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 मरीज पाइरेक्सिया से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती एक किशोरी की पाइरेक्सिया बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों तरफ हुए जलभराव के बाद अचानक जनपद में पाइरेक्सिया बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बुखार से पीड़ित 71 मरीजों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जबकि आधा दर्जन मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। जनपद के गांव खटाना निवासी अशोक कुमार की 15 वर्षीय पुत्री प्राची को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गुरुवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे पाइरेक्सिया से पीड़ित पाया। शुक्रवार को उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गई। प्राची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्राची को पाइरेक्सिया बुखार आ रहा था। उसे हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें