फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गला काटकर हत्या, सिर 40 मीटर दूर फेंका

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मुगरिया के पास बंद पड़े ईंट भट्टे के कमरे में एक किसान का सिर कटा शव मिला है। मृतक का एक हाथ भी गायब है। तलाश करने के बाद उसका सिर घटना स्थल से करीब 40 मीटर दूर मिला। मरने वाले की शिनाख्त थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी किसान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन


किसान के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को सबसे पहले वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों ने देखा और गांव वालों को सूचना दी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी 50 वर्षीय किसान गेंदालाल नौ जुलाई को एनएमबी कोल्ड स्टोरेज खर्रा से नातिन शिवानी की शादी के लिए आलू लेने गए थे। वह कार्ड भी बांट रहे थे। शिवानी की बारात 19 जुलाई को आनी है। नौ जुलाई को देर शाम तक जब गेंदालाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

कोई पता न लगने के बाद 10 जुलाई को परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। शुक्रवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव मुगरिया के पास बंद भट्टे के एक कमरे में गेंदालाल का सड़ा गला शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कमरे में गेंदालाल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, उसका सिर गायब था। एक हाथ भी कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास तलाश किया तो घटना स्थल से करीब 40 मीटर दूर उसका कटा सिर भी मिल गया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें