फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी कमिश्नर के प्रस्तावित दौरे से छूटे पसीने

विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। एनजीटी कमिश्नर के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभागों के पसीने छूटे हुए हैं । कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला को कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट देनी है। जानकारी रहे निर्देशों के अनुपालन को लेेकर एनजीटी पहले से ही बहुत सख्त है। इस संबंध में पहले भी एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


गोवर्धन को लेकर एनजीटी ने छह से अधिक विभागों को अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इनमेें से सर्वाधिक दबाव विकास प्राधिकरण पर है। विकास प्राधिकरण को गोवर्धन पर्वत और परिक्रमा मार्ग के बीच बने निर्माणों को हटाने का आदेश एनजीटी ने दिया था।
आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण ने कुछ निर्माण तो हटवा दिए थे, लेकिन कुछ निर्माण अब भी रह गए हैं। इनका मुकदमा प्राधिकरण कोर्ट में चल रहा है। इसी प्रकार एनजीटी ने जल निगम, वन विभाग आदि विभागों को भी कई आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


एनजीटी ने सभी विभागों को जानकारी दी है कि 20 जुलाई तक एनजीटी कमिश्नर गोवर्धन पहुंचकर रिपोर्ट देंगे। सभी विभाग उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें