फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर आज होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच 18 और 19 जून को आयोजित की जाएगी। शाम से ही अन्य जिलों के परीक्षार्थियों का शहर में आगमन शुरू हो गया। परीक्षा को शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी शामिल न हो सकें इसलिए बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाई जाएगी। साथ ही चेहरे की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। कौन अभ्यर्थी किस उत्तर पुस्तिका (ओमएमआर शीट) पर परीक्षा दे रहा है, इसकी रिपोर्ट क्लास से ही आनलाइन शासन को जाएगी।

परीक्षा आयोजित कराने के लिए चयनित एजेंसी ने अमरदीप पीजी कालेज, गौरीशंकर इंटर कालेज, स्वामी बच्चूबाबा विद्या मंदिर, राजेेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कालेज, ज्ञानसरोबर इंटर कालेज, आईवी इंटरनेशनल स्कूल का चयन किया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार का हंगामा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी तैयारियों के चलते रविवार को भी कई विद्यालय खुले रहे। परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार होता रहा।
विज्ञापन


परीक्षा 18 व 19 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कुल 16500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरेक परीक्षा केंद्र पर डेढ़ सेक्शन पीएससी, एक क्यूआरटी की गाड़ी, 15 कांस्टेबल डंडा और रस्सी लेकर, चार एसएसआई, चार महिला कांस्टेबल, दो 100-डायल की गाड़ी और तीन-तीन थाना प्रभारी तैनात रहेेंगे।

पहली पाली सुबह 10 से 12:05 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थी की सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक एंट्री की जाएगी। इसके बाद कालेज में एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। परीक्षार्थी को सुबह 9:45 तक कक्षा में प्रवेश करना होगा। इसी प्रकार दोपहर की पाली में भी आधा घंटा पूर्व कालेज में एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षार्थी काला या नीला पेन लेकर आएं। जेल पेन का इस्तेमाल नहीं करें। आईडी प्रूप की मुख्य प्रति और फोटोकापी अवश्य साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें