फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरोगी काया के लिए विदेश की धरती पर योग सिखा रही सृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 21 जून को योग दिवस के लिए सुहागनगरी की बेटी सृष्टि गुप्ता निरोगी बनाने के संकल्प के साथ योग का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। सृष्टि इटली में योग सिखाकर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


सृष्टि गुप्ता (24) ने बीते दिनों एक सप्ताह का इटली देश के मिलान शहर में योग शिविर लगाया था। जिसमें यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में योग सीखने के लिए दर्जनों लोग शामिल हुए। अब इटली के फ्लोरेंस में शिविर लगा रही हैं। इटली जैसे देश में योग बहुत कम ही लोग जानते थे, मगर योग से निरोगी रहने की बात स्थानीय लोगों को पता लगी तो वह रुचि लेने लगे।

इटली जैसे देश में योग राजा, महाराजा एवं धनाढ्य लोगों के लिए माना जाता है, मगर अब इसे सृष्टि ने आम व्यक्ति के बीच योग को पहुंचाया है। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर भी सृष्टि की इस पहल को खूब पसंद किया जा रहा है। सृष्टि गुप्ता ओम अपार्टमेंट निवासी नीता गुुप्ता और संजीव गुप्ता की पुत्री हैं।
विज्ञापन


सृष्टि को देहरादून स्थित स्कूल में प्राइमरी से कक्षा 10 तक योग सिखाया जाता था। सृष्टि की मां नीता गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी छह माह तक बीमार रही। उसने पतंजलि पीठ हरिद्वार में रहकर योग सीखा और उसे स्वस्थ बनाया। इसके बाद सृष्टि की रुचि योग की तरफ हुई। उसने विदेशों में लोगों को योग सिखाना शुरू कर दिया। बैंगलुरू निफ्ट से प्रोडक्ट डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसके बाद सृष्टि को इटली के मिलान स्थित मैरन गानी इंस्टीट्यूट से स्कालरशिप मिली। जहां सृष्टि की निशुल्क पढ़ाई चली। सृष्टि ने देश, दुनिया की प्रख्यात कंपनियों को अपने बनाए हुए प्रोडक्ट आयात किए। जो खूब पसंद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें