फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: सांसद राजवीर

विज्ञापन
2019 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: सांसद राजवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहावर। भाजपा की लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक रविवार को आहूत की गई। बैठक में सांसद ने तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को मेहनत से चुनावों के लिए जुट जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एटा-कासगंज लोकसभा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर पर की गई गतिविधियों से पता लगता है। बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होने पर जीत की संभावना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथस्तर तक लोगों के बीच पहुंचे और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। योजनाओं से वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव प्राथमिकता के आधार पर कराएं। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक देवेंद्र प्रताप, दिनकर राव चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, भूदेव सिंह राजपूत, अजीत कुमार, पन्ना लाल, परशुराम, अविनाश कुमार, नरेश कुमार, उल्फत सिंह, भगवान सिंह, सत्यप्रकाश, डॉक्टर पवन कुमार साहू, बौबी गुप्ता, साहब सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम अवतार, गवेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें