फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां पढ़ें पहाड़पुरमाफी के होनहार

विज्ञापन
school bag
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कई वर्षों से सर्व शिक्षा अभियान चल रहा है, लेकिन यहां पहाड़पुरमाफी में कोई स्कूल नहीं हैं। ऐसी स्थिति में नौनिहाल कहां पढ़ने जाएं यह संकट बना हुआ है। ग्राम प्रधान व गांव के लोग लगातार सरकारी प्राथमिक पाठशाला बनवाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन शासन भी इसको लेकर उदासीन बना है।
पहाड़पुर गांव में कोई भी विद्यालय नहीं है। छोटे बच्चों के लिए आस पास के गांव में भी कोई साधन नहीं है। जो गांव हैं वे दूर हैं। जहां छोटे बच्चों का पहुंचना मुश्किल है। गांव के संपन्न परिवार के लोग ही अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेज पाते हैं। गांव के प्रधान ने गांव में स्कूल खुलवाने का बीड़ा उठाया है। तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष यह मामला उठाया गया। इस पर जांच हुई तो पाया कि गांव में कोई स्कूल नहीं है। वर्ष 2017-18 में इसके लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग से विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा, लेकिन शासन ने प्रस्ताव को अभी तक स्वीकृत नहीं किया है। अब पुन: ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर मांग डाली तो शिक्षा विभाग ने फिर से यह भरोसा दिया है कि वर्ष 2018-19 के प्रस्तावों में इसे शामिल किया गया है। ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान काफी समय से चल रहा है हर गांव में स्कूल हैं, लेकिन इस गांव में नहीं। उन्होंने कहा कि शीघ्र जुलाई माह से गांव में स्कूल चालू किया जाए। ग्रामीण मुकुट सिंह, सतीश, घनश्याम, मानपाल, हासिम सिंह, रविंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए शासन गंभीर होकर समस्या का समाधान करे। शीघ्र गांव में स्कूल खोला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें