एटा। घर में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर जसरथपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक रायफल सहित 12 असलाह बरामद किए। पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में असलाह तैयार करने के उपकरण भी मिले है। पुलिस मौके से फरार मकान मालिक का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि थाना जसरथपुर पुलिस को भोजपुर में घर के अंदर शस्त्र फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने रिंकू शाक्य पुत्र हरीशचंद्र निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज को गिरफ्तार कर लिया।
3वहीं मकान मालिक आनंद पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी भोजपुर थाना जसरथपुर मौके से फरार होने में सफल हो गया। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी के कब्जे से एक देशी रायफल और ग्यारह तमंचे बरामद किए गए है। वहीं मौके से पुलिस ने तमंचा तैयार करने के बड़ी मात्रा में उपकरण भी मिले है। एसएसपी ने जसरथपुर पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।