फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

विज्ञापन
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अनाज के बंटवारे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बडे़ भाई की सिर में डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट सबसे छोटे भाई ने थाना सकीट में दर्ज कराई है।

थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी वासुदेव पुत्र रामनरेश पत्नी बच्चों के साथ फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद में रहता है। दो दिन पहले वह शिकोहाबाद से अपने घर अनाज के बंटवारे को लेकर पहुंचा था। जहां उसका बडे़ भाई भरतसिंह उर्फ करु (45) के साथ गाली-गलौज के बाद विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है इतने पर ही वासुदेव ने डंडे से बडे़ भाई भरतसिंह पर प्रहार कर दिया। डंडा उसके सिर में जा लगा इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जब तक घायल को उपचार के लिए लेकर जाते उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर ही युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी भाई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों ने सकीट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई गमादेव ने वासुदेव के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें