फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा/जलेसर। जलेसर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवरात, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देन की घोषणा की है।
विज्ञापन

थाना जलेसर पुलिस खेरिया मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी हाथरस तिराहे पर संदिग्ध लोगों के खड़े होने की जानकारी मिली। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए गंभीर सिंह और भोला सिंह निवासी बमानी थाना खंदौली आगरा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 1970 रुपये, एक तमंचा दो कारतूस, कुंडल, पाजेब आदि जेवरात एवं एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने विगत 27 मई को नीतू पत्नी वीरेश निवासी मोहल्ला कोलियान जलेसर के साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें