फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से कूद कर भागे संदिग्ध को बदमाश समझ कर पीटा

विज्ञापन
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में बुधवार की रात्रि गांव के समीप टावर से कूद कर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे बदमाश समझकर उसकी जमकर मारपीट की गई और पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में डकैती के घटनाएं होने के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। रात्रि में ग्रामों के आसपास जरा सी भी हलचल होने पर ग्रामीण सचेत हो जाते हैं। बींनपुर में रात्रि के समय एक व्यक्ति टावर से कूदा, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझा और उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि वह बदमाश हैं और उसके अन्य साथी भी होंगे, जो ग्रामीणों के आने से फरार हो गए हैं। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस बदमाश होने की सूचना गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बदमाश होने की आशंका के चलते पुलिस ने गांव के बाहरी क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई भी नहीं मिला। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस थाने ले आई। उसे पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। उसकी हरकतें एक विक्षिप्त की तरह थी। वह तीन शर्ट पहने हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया विक्षप्त प्रतीत हो रहा है। वह कौन है उसकी पहचान के लिए उसका फोटो आस-पास के थाने में भेजा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चस्पा कराया जा रहा है, जिससे कोई उसे पहचनता सहो तो उसकी जानकारी पुलिस को हो सके। उसकी पहचान के बाद ही यह पता लगा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें