फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले, बीमा की रकम नहीं दे रही कंपनी

विज्ञापन
किसान - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ओलावृष्टि और डेढ़ माह में तीन बार आई तेज आंधी व बरसात से खराब हुई फसल को लेकर किसानों ने बीमा कंपनी के लोगों पर बीमा राशि देने में मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही नहरों की सफाई न कराने, खरीदे गए गेहूं का भुगतान न होने तथा किसानों को हाउस लोन न देने की शिकायत की।
विज्ञापन


राजीव भवन स्थित सभागार में हुए किसान दिवस में बेरा के किसान होशियार सिंह ने केसीसी कार्ड धारक किसानों को हाउस लोन बैंक द्वारा न देने की शिकायत की, वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह ने बीमा कंपनी के लोगों पर ओलावृष्टि में खराब हुई फसल को बीमा के दायरे से बाहर करने की शिकायत की।

ककरेटिया के किसान हाकिम सिंह व होशियार सिंह ने नहर, रजबहा की सफाई न कराने की शिकायत की, वहीं अहमल के फौरन सिंह ने नुकसान में जींस वार पड़ताल की मांग की। उमराया, सहार माइनर की सफाई न होने से जायद की फसल की सिंचाई न होने की बाबत बताया।
विज्ञापन


इस पर सीडीओ ने मनरेगा से रजबहा की सफाई कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ रामनिवास, उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक रवि किशोर त्रिवेदी, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, गजेंद्र गावर, देवेंद्र रघुवंशी, कृष्ण गोपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें