फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा सं वदाकर्मी

विज्ञापन
मौलीजागरां में रामलीला मंच पर करंट से युवक मौत
विज्ञापन
सहावर। विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदाकर्मी दोपहर में विद्युत लाइन पर फाल्ट को ठीक कर रहा था। उसी समय विद्युत सप्लाई शुरू हो जाने से उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया और वह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


संविदा विद्युत कर्मी विजय कुमार पुत्र राम भरोसे दोपहर करीब 12 बजे गांव खुरियाई में गया हुआ था। वह विद्युत लाइन में हुए फाल्ट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक एचटी लाइन में करंट आ गया। लाइन में करंट आने से उसकी चपेट में कर्मी आया गया और उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया। करंट से वह झुलस गया और गिर गया। वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी गई। करंट से झुलसकर घायल होने की घटना की जानकारी जब संविदा कर्मी के परिवारीजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें