कासगंज/पटियाली।
जिले में चार स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। इनमें तीन घरों में रखा घरेलू सामान बूर्जी बिटोरे, 12 बीघा गेहूं की फसल आदि जलकर राख हो गई। आग से पिता व पुत्र भी झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोरों के पहाढ़पुर कटरा गढ़िया रेतपुर में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग ने सबसे पहले उमेश के कच्चे मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख परिवारीजन घर से निकल कर भागे। इस बीच उनका पुत्र नितिन (5) घर में रह गया। वह आग की लपटों में घिर गया। उसकी चीख सुनकर उमेश घर के अंदर दौड़ा और बच्चे को बाहर निकाल कर लाया। इस बीच दोनों झुलस गए।
आग ने श्यामलाल, एवरन के कच्चे घरों को चपेट में ले लिया। आग लग जाने से तीनों घरों में रखा गल्ला, कपड़ा, घरेलू सामान आदि जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास कि ए लेकिन वह सफल नही हो पाए। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से झुलसे पिता पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्राम पथरेकी में अज्ञात कारणों से अवनीश व मोहनलाल के बूर्जी व बिटोरे में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए । फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया।
पटियाली के ग्राम रानीडामर में अरविंद मिश्रा पुत्र देवीदयाल के खेत के ऊपर से जा रही बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटे देखी तो सूचना अरविंद को दी। ग्रामीणों ने खेतों में लगे पंपसेट चलाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद आग बुझ सकी। इस बीच 12 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया। लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्र ोश देखा गया।
सहावर के बड़ा गांव कोटरा में अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। जब ग्रामीणों ने आग की लपटे देखी तो वे दौड़ पड़े। सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद आग बुझ सकी।