फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में जाकर चेक होगी वाहनों की फिटनेस

विज्ञापन
विद्यालय। - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जो विद्यालय चेतावनी के बावजूद भी अपने विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस चेक नहीं करा रहे हैं उनकी फिटनेस विद्यालयों में जाकर चेक की जाएगी। इस दौरान बिना फिटनेस के मिले वाहन के स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ द्वारा की जाने वाली इस कार्रवाई से विद्यालय ऐसे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है जिनके द्वारा अभी वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप स्कूली वाहनों की जांच में जुटे एआरटीओ द्वारा अब तक 60 से अधिक वाहनों की फिटनेस चेक की जा चुकी है। जबकि एआरटीओ कार्यालय में 680 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं।

एआरटीओ द्वारा ऐसे 250 स्कूली वाहन के स्वामियों को नोटिस भी दिए हैं जिनका पंजीकरण एआरटीओ कार्यालय में नहीं हैं। अब एआरटीओ कार्यालय का निशाना ऐसे विद्यालय हैं जिनके द्वारा अभी तक अपने वाहनों को फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय द्वारा अगले चरण में विद्यालय पहुंचकर वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी। उक्त चेतावनी एआरटीओ प्रशासन बबिता वर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान यदि वाहनों की फिटनेस खराब निकली तो वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें