फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद आधी रह गई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
गेहूं के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। पांच दिन पूर्व हुई तेज बरसात, ओलावृष्टि के चलते गेहूं की खरीद आधी रह गई। बरसात के बाद तीन दिनों में केवल 30 हजार क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका। गेहूं गीला होने पर किसानों को गेहूं सुखाकर लाने को कहकर टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन


11 अप्रैल की शाम अचानक आई आंधी, तेज बरसात और ओलावृष्टि से किसानों का गेहूं भीग गया था। गेहूं भीग जाने से जिले में खुले 91 गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद का काम रुक गया। अब हालात यह हैं कि चार दिन में केवल 30 हजार क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका, जबकि रोजाना 20 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद किया जाना तय है।

10 अप्रैल तक गेहूं खरीद का प्रतिशत 26 था, वह चार दिन में केवल तीन प्रतिशत ही बढ़ सका। शनिवार को भी केवल 10 हजार क्विंटल ही गेहूं खरीदा जा सका। गीला गेहूं होने पर खरीद केंद्रों से किसानों को टरकाया और सुखाकर लाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


ज्यादातर किसान खरीद केंद्रों पर ही गेहूं सुखाने में लगे हैं। खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि जिस किसान के गेहूं 11 प्रतिशत से अधिक नमी के हैं, उनसे थोड़ी धूप लगाने को कहा जा रहा है। अब फिर से गेहूं खरीद की गति बढ़ी है और लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें