फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को घर से निकाला

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर निवासी सीमा पुत्री गेंदा लाल ने अपने पति सोनू पुत्र लाखन सिंह निवासी बंगरौल थाना विजयगढ़ अलीगढ़ सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीमा का कहना है कि उसके पति सोनू अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व एक मोटर साइकिल की मांग शादी के कुछ समय बाद से ही करने लगे थे। इस बात को उसने अपने पिता गेंदालाल को बताया तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो एक दिन सीमा के पिता उसकी ससुराल सुलह कराने के लिए पहुंचे गए। पति ने पहले सीमा की पिटाई की जब बीच-बचाव करने ससुर गेंदालाल आए तो उनको भी नहीं बख्शा, और मारपीट कर ससुर को घायल कर दिया। दहेज लोभी सोनू का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
दूसरी घटना कोतवाली देहात में कुसुमा देवी पुत्री मिहीलाल निवासी गांव सदरपुर थाना सकीट ने पति राजन पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी पंचमपुर थाना कोतवाली देहात सहित पांच ससुरालीजनों को नामजद कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया गया और बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें