फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के बाद अब वसूली पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के बिजली का निजीकरण करने के विरोध में सात दिन तक आंदोलन करने के बाद अब विभाग ने बकाया वसूली पर जोर दिया है। बकाया बिल वसूलने के लिए पांच मोबाइल वैन के साथ ही विभागीय कर्मचारियों की गठित की गई सात टीमें जिले भर में अभियान चलाकर काम करेंगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग का आंदोलन समाप्त होने के बाद अब विभाग का राजस्व वसूली पर जोर है। विभाग का 1.18 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहा है। बिल वसूली के लिए सात विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। मार्च माह में बकाया बिल वसूली पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। विभाग का 80 लाख से अधिक देहात क्षेत्र में बकाया चल रहा है।

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग द्वारा पांच उप खंडों में घर घर पहुंचकर बिल वसूली करने के लिए पंाच मोबाइल वैनों का सहारा लिया गया है। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि एसडीओ के निर्देशन में गठित की गई टीमें सेामवार से वसूली अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें